YouTube पर My First Vlog Viral कैसे करें (2024), जाने सबकुछ

How to Viral my First Vlog: अगर आप जानना चाहते है कि My First Vlog Viral Kaise Kare तो हम आपको बताएँगे कि आप YouTube पर My first Vlog Viral कैसे कर सकते हैं।

जैसा कि आपने YouTube पर कई व्लोग देखें होंगे और आज कई लोग सिर्फ Vlog विडियो बनाकर फेमस हुए हैं। फेमस YouTube Vlogger में शोरव जोशी का नाम आता हैं जिसके मिलियंस में सब्सक्राइबर्स हैं। ये सिर्फ यूट्यूब पर व्लोग बनाकर ही नहीं कमाते बल्कि Instagram और फेसबुक से भी लाखों में कमाते हैं।

My First Vlogs इन दिनों भारी डिमांड में है। हालांकि कुछ लोग YouTube पर my First Vlog बनाकर परेशान हो गए हैं, क्योंकि उनका My First Vlog Viral नहीं हो रहा है, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जो YouTube के My first Vlog Viral करने में आपकी मदद करेगी।

बता दें कि YouTube विडियो को मॉनिटाइज कर सकते है, और एक बार माय फर्स्ट व्लोग वायरल होता हैं तो YouTube पर आप My First Vlogs बनाकर अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

हालाँकि, YouTube से पैसा कमाना आज इतना आसान काम नहीं है इसके लिए आपको टिप्स और बातों का ध्यान रखना पड़ता हैं। इसके लिए आप YouTube से पैसे कमाने के तरीके पढ़ सकते है जो आपकी काफी मदद करेंगे।

YouTube Par My First Vlog Viral Kaise Kare

अगर आप यह सोचते हैं की यूट्यूब पर लगातार वीडियो अपलोड करने से आपका विडियो वायरल होगा, तो ऐसा नहीं है। यूट्यूब पर आपका वीडियो ज्यादा से ज्यादा तभी वायरल होगा जब आपका वीडियो पूरी तरह से SEO ऑप्टीमाइज़्ड होगा। 

YouTube SEO ऑप्टिमाइजेशन एक अलग और बहुत बड़ी चीज़ होती है जिसको आपको धीरे धीरे इंटरनेट जरिए सीख सकते है। अगर यूट्यूब पर विडियो अपलोड करते समय आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका व्लोग विडियो वायरल भी होगा और सब्सक्राइबर्स भी बढ़ेंगे। साथ ही में कुछ दिनों में अपने YouTube पर Vlogging करके लाखों में कमा सकते हैं।

निचे दिए गए कुछ टिप्स हैं जिनके माध्यम से आप YouTube पर My First Vlog Viral कर सकते हैं।

1. हाई क्वालिटी का विडियो बनाये  

यूट्यूब एक ऐसा विडियो प्लेटफार्म है जो हाई क्वालिटी के विडियो को होई ज्यादा महत्व देता हैं और ज्यादा लोगो तक पहुंचाता हैं। ऐसे में अगर आप अच्छी क्वालिटी का और अच्छी इनफार्मेशन वाला विडियो बनाते हैं तो लोग ज्यादा से ज्यादा पसंद करेंगे और शेयर भी करेंगे।

2. वीडियो को अच्छे से एडिट करें

विडियो को हाई क्वालिटी का बनाने के लिए विडियो को अच्छे से एडिट करें। बिना एडिट किया हुआ विडियो अपलोड ना करें। विडियो में अच्छा म्यूजिक, इफेक्ट्स, टेक्स्ट्स आदि का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि अगर आपकी विडियो अच्छी नहीं होगी तो लोग आपकी विडियो देख कर बोर हो जायेंगे इसलिए जरुरी है की आप विडियो एडिटिंग अच्छी करे।

अगर आपको विडियो एडिटिंग नहीं आती है तो आप YouTube से विडियो एडिटिंग करना सिख सकते हैं। आजकल विडियो एडिटिंग के लिए बहुत से सॉफ्टवेयर आपको इंटरनेट पर मिल जायेंगे, जिनमे Kinemaster, Capcut, Inshot आदि काफी पोपुलर विडियो एडिटिंग ऐप्स उपलब्ध हैं। 

3. वीडियो फाइल के नाम को रीनेम करें

विडियो एक्सपोर्ट होने के बाद हमेशा विडियो फाइल के नाम में अपना कीवर्ड डाले। जैसा कि अगर आप व्लोग विडियो बना रहे है तो आप my first vlog जरूर डाले। हमेशा विडियो फाइल के टाइटल में कीवर्ड लिखे जिस पर आप अपने विडियो को रैंक करना चाहते है।

4. सही समय पर विडियो अपलोड करें

सबसे बड़ी गलती आजकल लोग यही करते है, तो आपको ऐसा नहीं करना हैं। लोग विडियो बनाते है बिना सोचे समझे ही विडियो पब्लिक कर देते है विडियो को वायरल होने का इंताजर करते हैं, जो उनके लिए एक बड़ी गलती होती हैं।

अगर आपको अपने My First Vlog Viral करना है तो आप एक सही समय चुने और उस समय पर ही अपना विडियो पब्लिक करें। सही समय के लिए आपको थोड़ी रिसर्च करनी होगी कि लोग किस वक्त पर ज्यादा एक्टिव रहते है। जैसा कि भारत में सुबह 5 से लेकर 9 तक फिर, दिन में 1 से 2 बजे तक और शाम को 5 बजे बाद, तो इन समय अवधि में कभी भी पब्लिश कर सकते हैं।

5. आकर्षक थंबनेल बनाएं

आजकल यूट्यूब पर सबसे जरूरी विडियो का थंबनेल हैं। आपके विडियो का थंबनेल जितना आकर्षक होगा उतना ही ज्यादा से ज्यादा लोग आपके विडियो को देखेंगे। अगर आपका विडियो किसी कीवर्ड के सर्च रिजल्ट में आखिरी नंबर पर होगा तब भी आपको थंबनेल के कारण अच्छे क्लिक्स मिल सकते है। इससे आपका एक दिन में ही माय फर्स्ट व्लोग वायरल होने के चांस होंगे।

6. टाइटल में कीवर्ड का इस्तेमाल करे

विडियो को अपलोड करने के बाद और पब्लिक करने से पहले आपको विडियो का SEO करना हैं। सबसे पहले आपको जिस भी कीवर्ड पर अपने विडियो को यूट्यूब सर्च में रैंक करना चाहते हो उस कीवर्ड को अपने विडियो टाइटल में भी लिखे। जैसे कि आप अपने विडियो टाइटल में My First Vlog कीवर्ड जरूर डाले।

7. वीडियो डिस्क्रिप्शन में कीवर्ड्स डालें

यह भी विडियो अपलोड करने के बाद तीसरा सबसे जरूरी स्टेप्स हैं। विडियो डिस्क्रिप्शन में कोशिश करे कि विडियो के बारे में विवरण लिखने के साथ कीवर्ड भी डाले। लेकिन कभी भी डिस्क्रिप्शन में फालतू के एक्स्ट्रा कीवर्ड ना डाले ये यूट्यूब नियम के खिलाफ है इससे आपका विडियो डिलीट भी किया जा सकता है।

8. ट्रेंडिंग टॉपिक पर वीडियो बनाएं

ट्रेंडिंग टॉपिक पर वीडियो बनाकर आप अपने व्लोग को वायरल कर सकते है। यह एक बहुत ही जबरदस्त तरीका है किसी भी my first vlog viral करने का। अगर किसी नए चैनल पर व्यूज बढ़ाना हो अथवा जल्दी से सब्सक्राइबर पाना हो तो यह तरीका सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें आपको उस टॉपिक पर विडियो बनाना है जो आजकल ट्रेंडिंग में चल रहा है।

9. वीडियो को ज्यादा लम्बा ना बनाएं

अगर कोई विडियो सिर्फ 3 मिनट में आप समाप्त कर लेते हो तो जरुरी नहीं उसे खिंच कर 10 मिनट का बनाया जाये। अगर आप किसी विडियो को लंबा खींचते हो तो लोग बीच में ही आपका विडियो काट देंगे। बस आपको ज्यादा से ज्यादा 5 मिनट तक का ही विडियो बनाना है और उसमे अच्छी इनफार्मेशन दे देना हैं।

10. सोशल मीडिया पर शेयर करें

लोग ये गलती करते है की यूट्यूब पर विडियो अपलोड करने के बाद उसे कही शेयर नहीं करते, इससे उनके विडियो की ग्रोथ नहीं हो पाती। आप कभी भी ऐसी गलती ना करे विडियो अपलोड करने के बाद ही सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दे।

सोशल मीडिया पर विडियो शेयर करने से YouTube को यह पता चलता है कि लोग आपके विडियो देख रहे है और शेयर कर रहे हैं। जिससे यूट्यूब भी बड़े यूट्यूब चैनलों के विडियो के निचे Suggest करता है और लोगो को देखने के लिए Recomand करता हैं।

11. कमैंट्स का रिप्लाई करें

अगर आप यूट्यूब पर नए है तो कभी भी कमेंट को नज़रअंदाज़ ना करे। इससे आप सब्सक्राइबर खो सकते हो। कमेंट ना करने से कोई नुकसान नहीं होता लेकिन जब आपको कमेंट मिलते है और आप उनका जवाब देते है तो लोगो को पसंद आता है। ऐसा करने से वो लोग आपके चैनल को सब्सक्राइब करेंगे और विडियो शेयर करेंगे जिसका सीधा फायदा आपको मिलेगा।

My First Vlog Viral करने के लिए क्या करें

अगर आप नए है तो आप कुछ टूल्स व ऐप्स का सहारा ले सकते हैं। सबसे पहले तो आपको अच्छा विडियो शूट करना है और उसके बाद अच्छे से एडिट करना हैं। इसके बाद आपको विडियो अपलोड करने के बाद दुसरे पॉपुलर व्लोग विडियो को एनालिसिस करना हैं।

व्लोग विडियो को वायरल करने के लिए आप एक ऐप डाउनलोड कर सकते है जिससे दुसरे पॉपुलर विडियो का पूरा कुंडली निकाल सकते हैं। इसके लिए आप yTool ऐप निचे से डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्ष

हमने आपको बताया कि YouTube पर कैसे My First Vlog Viral करते हैं। अगर बताये तरीके को अच्छे से फॉलो किया जाये तो यूट्यूब पर आसानी से My First Vlog Viral किया जा सकता है। अगर आपने सब कुछ सही से किया होगा तो एक ही दिन में आपके चैनल पर ग्रोथ साफ़ दिखाई देगी। 

Leave a Comment